हिंदी
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां कुछ हैवानों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर पहले उसे बंधक बनाया और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए हैवानों ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर डाला और मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। पुलिस द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ कर पुलिस टीम को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
थाना कबरई क्षेत्र अन्तर्गत बुजुर्ग महिला के साथ हुये दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में #ASP_महोबा द्वारा दी गयी बाइट ।@Uppolice @ADGZonPrayagraj @igchitrakoot pic.twitter.com/oXnklbessr
— Mahoba Police (@mahobapolice) July 25, 2021
जानकारी के मुताबिक, महोबा में कबरई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह अपने घर में लेटी हुई थी। तभी गांव के कुछ दबंग महिला के घर पर आये। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के मुंह में कपड़ा भर दिया और चीखने, चिल्लाने पर नाजुक अंगों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर सभी आरोपी फरार गए।
इस मामले पर पुलिस ने बताया कि थाना कबरई क्षेत्र के मोहल्ला रानी लक्ष्मीबाई नगर में एक वृद्ध महिला के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने के बाद हत्या की सूचना मिली थी। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया गया कि बुजुर्ग महिला मृत नहीं है, बल्कि घायल अवस्था में थी। महिला को तत्काल जिला अस्पताल महोबा में उपचार के लिये भेजा गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
आरके गौतम, एएसपी महोबा ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान पूछताछ में बताया कि पड़ोस के रहने वाले भारत कुशवाहा पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 45 वर्ष के द्वारा उनके साथ दुष्कर्म किया व जान से मारने का प्रयास किया गया। अभियुक्त भारत एवं उसके मामा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीडिता की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Published : 25 July 2021, 6:11 PM IST
No related posts found.