हिंदी
जोहानिसबर्ग, 12 जनवरी (भाषा) वाहन कंपनी महिंद्रा को वर्ष 2022 के लिए दक्षिण अफ्रीका (एसए) में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड के रूप में नामित किया गया है। क्योंकि कंपनी की स्थानीय अनुषंगी कंपनी ने पिछले वर्ष कई रिकॉर्ड बनाए।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनएएएमएएस) की एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में 'महिंद्रा एसए' की बिक्री की मात्रा 78 प्रतिशत बढ़ी। यह बढ़त नामसा को अपनी बिक्री की रिपोर्ट करने वाले उन सभी वाहन ब्रांडों में सबसे अधिक है। वहीं बाजार के औसत से पांच गुना अधिक है।
बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा की 2022 में यात्री वाहन खंड की कुल बिक्री 80 प्रतिशत बढ़ाकर 4,027 वाहन हो गई। इसके अलावा इसकी हल्की वाणिज्यिक --लोकप्रिय पिक अप और बोलेरो रेंज की बिक्री 77 प्रतिशत बढ़कर 8,885 वाहन हो गई।
इसमें कहा गया है कि पहली बार सालाना आधार पर रिकॉर्ड 10,000 वाहनों की बिक्री हुई और वर्ष के लिए कुल 14,000 बिक्री के करीब पहुंच गई।
2019 के बाद से यह दूसरा वर्ष जब महिंद्रा, दक्षिण अफ्रीका का सबसे तेजी से बिकने वाला ब्रांड बना। इसके अलावा पिछले पांच वर्षों में यह चौथा वर्ष है जब ब्रांड देश के सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडों में से एक रहा है।
महिंद्रा एसए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गुप्ता ने 2004 में पहली बार अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दक्षिण अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने के बाद से विकास के लिए ठोस नींव बनाने के ठोस प्रयासों की सफलता का श्रेय दिया।
भाषा रिया पाण्डेय
पाण्डेय
Published : 12 January 2023, 4:36 PM IST
No related posts found.