
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अभद्रता के खिलाफ महिला कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त रोष है। महिला कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष सोनिया गांधी से अभद्रता के खिलाफ महिला कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में राजधानी दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी के विरोध में नारेबाजी की। इसके साथ ही सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये।
बता दें कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी के खिलाफ गुरूवार को स्मृति ईरानी ने संसद में सोनिया के खिलाफ उग्र तेवर दिखाये, जिसे लेकर कांग्रेसी खासे नाराज है। इसी बात को लेकर कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी के खिलाफ विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाया।
Published : 28 July 2022, 7:07 PM IST
Topics : Congress President Sonia Gandhi अध्यक्ष अभ्रदता कांग्रेस केंद्रीय मंत्री नेताओं सोनिया गांधी स्मृति ईरानी