हिंदी
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार जोशी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा बजट सत्र शुरू होने से पहले दे दिया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘‘बजट सत्र शुरू होने से पहले महेश जोशी ने राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूर कर लिया है।’’
उन्होंने बताया कि जोशी के पास मुख्य सचेतक का पद और जलदाय (पीएचईडी) मंत्री का पद भी था जिसके कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।
Published : 18 February 2023, 11:25 AM IST
No related posts found.