हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण टाउनशिप इलाके में दुर्गाडी किले के पास सोमवार सुबह कुछ लोगों ने 25 वर्षीय एक ट्रक चालक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान झारखंड के बोलाकुमार दीपक महतो के रूप में हुई है। महतो नवी मुंबई में रहता था।
अधिकारी ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
Published : 25 September 2023, 12:04 PM IST
Topics : कल्याण टाउनशिप ट्रक चालक ठाणे दुर्गाडी पीटकर पुलिस महाराष्ट्र हत्या
No related posts found.