हिंदी
औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सिद्धार्थ चिड़ियाघर में बाघिन ‘समृद्धि’ ने एक शावक को जन्म दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पैदा हुआ शावक फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है और चिड़ियाघर प्रशासन ने नवजात और उसकी मां की 24 घंटे निगरानी के लिए एक टीम नियुक्त कर दी है।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बाघिन ने तीन बार में 13 शावकों को जन्म दिया था। 2016 और 2019 में चार-चार और 2020 में पांच शावकों जन्म दिया था।
उन्होंने बताया कि दो शावकों को पुणे के एक चिड़ियाघर में और दो अन्य को अहमदाबाद के एक चिड़ियाघर में भेजा गया है।
वर्तमान में सिद्धार्थ चिड़ियाघर में कुल 11 बाघ हैं, जिनमें तीन सफेद बाघ (एक नर और दो मादा )भी है।
Published : 20 July 2023, 9:52 AM IST
No related posts found.
No related posts found.