महाराष्ट्र : नवी मुंबई में बार पर छापा, 43 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नवी मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता और अन्य उल्लंघनों के लिए एक ‘बार’ के ग्राहकों और महिला कर्मचारियों सहित 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 October 2023, 11:09 AM IST
google-preferred

ठाणे:  नवी मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता और अन्य उल्लंघनों के लिए एक 'बार' के ग्राहकों और महिला कर्मचारियों सहित 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात कोपरखैरणे स्थित 'बार' में छापा मारा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि 'बार' में महिला गायकों तथा कर्मचारियों ने 'छोटी' पोशाकें पहन रखी थीं तथा अनुमति से अधिक महिला गायकों को काम पर रखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि बार के मालिक, कर्मचारियों और ग्राहकों सहित 43 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) एवं 188 आरडब्ल्यू 34 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Published : 
  • 20 October 2023, 11:09 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement