हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर विभिन्न मुद्दों पर मुसलमानों के बीच डर पैदा करने और उनके तथा हिंदुओं के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
उन्होंने यहां षणमुखानंद भवन में राज्य में अल्पसंख्यकों के लिए शिवसेना की पहली बैठक में यह बात कही।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा, 'जो मुसलमान इस राज्य और देश का सम्मान करते हैं, वे हमारे हैं। हालांकि, यह कांग्रेस ही थी जिसने हमेशा दोनों समुदायों (हिंदू और मुस्लिम) के बीच दरार पैदा की। कांग्रेस वर्षों से दोनों समुदायों को एक-दूसरे से दूर रखने, दरार पैदा करने और वोटबैंक की राजनीति करती आई है।”
उन्होंने कहा कि मुंबई और ठाणे में सांप्रदायिक तनाव के दौरान, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ना केवल मंदिरों बल्कि मस्जिदों की भी रक्षा की है। अगर हम अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ होते तो अब्दुल सत्तार (कृषि मंत्री) को मंत्री नहीं बनाते।
उन्होंने कहा, ''हम सभी समुदायों का सम्मान करते हैं।''
Published : 10 July 2023, 1:10 PM IST
Topics : एकनाथ शिंदे कांग्रेस डर दरार महाराष्ट्र मुख्यमंत्री मुंबई मुसलमान हिंदु
No related posts found.