Maharashtra: मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जानें कितने करोड़ का गुटखा किया बरामद?

मुंबई पुलिस ने 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित उत्पाद ‘गुटखा’ जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 January 2024, 11:08 AM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई पुलिस ने 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित उत्पाद 'गुटखा' जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के अधिकारियों को सोमवार को डी एन नगर पुलिस थाने के अंतर्गत अंधेरी इलाके में गुटखा लाए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर गुटखा जब्त कर तीन लोगों को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

महाराष्ट्र में वर्ष 2012 से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

Published : 
  • 11 January 2024, 11:08 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement