हिंदी
महाराष्ट्र: ठाणे जिले से अगवा किये गये छह महीने के एक बच्चे को पुलिस ने मुक्त करा लिया है, इस बच्चे को झारखंड में एक महिला को बेच दिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भिवंडी जोन-दो के पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले ने बताया कि भिवंडी शहर में पिछले महीने हुए इस अपहरण के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि बच्चे की मां ने 14 अप्रैल को उसे शांति नगर में एक पड़ोसी के पास छोड़ दिया था, लेकिन जब वह वापस आई तो बच्चा नहीं मिला था।
अधिकारी ने कहा कि अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था।
Published : 1 May 2023, 7:25 PM IST
Topics : झारखंड पुलिस महाराष्ट्र महिला मासूम बच्चें
No related posts found.