हिंदी
महाराष्ट्र: नागपुर में पुलिस ने एक नौ महीने के बच्चे को बचाया, जिसे पड़ोसी छत्तीसगढ़ के एक निःसंतान दंपति को बेच दिया गया था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर से शिशु को बचाया।
उन्होंने बताया कि चार लोगों के एक गिरोह ने एक गरीब महिला से पैसे का वादा करके बच्चे को ले लिया और पिछले साल जून में रायपुर के एक निःसंतान दंपति को शिशु को बेच दिया था। गरीब महिला के पहले से दो बच्चे थे।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज तस्करी के मामलों में शहर की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है।
Published : 27 March 2023, 7:58 AM IST
Topics : छत्तीसगढ़ छुड़ाया नागपुर पुलिस महाराष्ट्र
No related posts found.