हिंदी
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में अपने घर पर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से खेलते समय उसकी बैटरी में विस्फोट हो जाने से नौ वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सावनेर स्थित रेलवे क्वार्टर में हुई घटना में चौथी कक्षा के छात्र चिराग पाटिल के कान और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
उन्होंने बताया कि चिराग बैटरी चालित उपकरण से बनाए गए एक पंखे से खेल रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिराग को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published : 23 June 2023, 7:53 PM IST
Topics : इलेक्ट्रॉनिक घायल नागपुर पुलिस बैटरी महाराष्ट्र विस्फोट
No related posts found.