महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना: मराठी साइनबोर्ड को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दुकानों और होटलों के साइनबोर्ड मराठी (देवनागरी लिपि) में लगाने की उच्चतम न्यायालय की ‘समय सीमा’ का पालन नहीं किए जाने पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 November 2023, 7:56 AM IST

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने दुकानों और होटलों के साइनबोर्ड मराठी (देवनागरी लिपि) में लगाने की उच्चतम न्यायालय की 'समय सीमा' का पालन नहीं किए जाने पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मनसे ने इस संबंध में बुधवार को मुंबई में बैनर लगाकर इस मुद्दे पर अपनी मंशा जाहिर की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मनसे ने उपनगरीय चेंबूर में कुछ होर्डिंग लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय ने दुकानों और होटलों के नाम मराठी भाषा (देवनागरी लिपि) में लगाने के लिए 25 नवंबर तक की समय सीमा दी है।

मनसे के पोस्टरों में लिखा है कि समय सीमा के बाद तोड़फोड़ सहित आक्रामक विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पहले दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के साइनबोर्ड क्षेत्रीय भाषा में रखने पर जोर दिया था।

Published : 
  • 23 November 2023, 7:56 AM IST