Maharashtra: नवी मुंबई पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में किया तीन को गिरफ्तार, 14 मामलों को सुलझाने का दावा

महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के 14 मामलों का पता लगाने का दावा किया है।पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 29 September 2023, 12:18 PM IST
google-preferred

ठाणे: महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के 14 मामलों का पता लगाने का दावा किया है।

कलंबोली थाना क्षेत्र में टेम्पो चोरी होने की कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना पर काम किया और पनवेल इलाके से अनवर रसूलखान पठान (39) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नवी मुंबई पुलिस की अपराध इकाई II द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पठान से पूछताछ के बाद पुलिस टीम जालना जिले के मन्नान अब्दुल शेख (36) और बीड निवासी फिरोज मुक्करम शेख (49) उर्फ मुल्ला तक पहुंची।

इसमें कहा गया है कि तीनों लोगों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने नवी मुंबई, ठाणे, अहमदनगर, परभणी, बीड, औरंगाबाद और जालना में वाहन चोरी की 14 वारदातों का पता लगाया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने 10 टेम्पो, एक मोटरसाइकिल और टेम्पो का एक इंजन भी बरामद किया है।

Published : 
  • 29 September 2023, 12:18 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement