महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे में “बमबारी” की धमकी भरा संदेश भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई और पुणे में “बमबारी” की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Updated : 24 June 2023, 8:04 AM IST
google-preferred

मुंबई: मुंबई और पुणे में “बमबारी” की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी दरवेश शारदा राजभर उर्फ राहुल ने पुलिस को बताया कि उसे संदेश भेजने का विचार सोशल मीडिया से आया।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर बृहस्पतिवार सुबह एक संदेश आया, जिसमें कहा गया कि शहर और पुणे में “बमबारी” होगी। धमकी भरा संदेश भेजने वाले ने कथित तौर पर पैसे की भी मांग की।

मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर के अंबोली पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से ढूंढ निकाला, जिसकी पहचान राजभर के रूप में हुई। ओशिवारा पुलिस थाने से एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई और आरोपी को पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि राजभर को शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

 

Published : 
  • 24 June 2023, 8:04 AM IST

Related News

No related posts found.