हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 50 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पनवेल के रहने वाले आरोपी ने 2020 से 2022 के बीच 10 बार पीड़िता से कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
Published : 7 August 2023, 6:15 PM IST
Topics : आरोप ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार दुष्कर्म महाराष्ट्र रायगढ़ जिले
No related posts found.