हिंदी
यवतमाल: जिले में एक ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिसमें राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी सहित दो लोगों मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राजमार्ग पुलिसकर्मी पुल पर एक ट्रक की जांच कर रहे थे तभी एक अन्य ट्रक ने पुलिस वैन में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञप्ति के मुताबिक, दुर्घटना में राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी और वहां खड़े ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
Published : 30 July 2023, 3:46 PM IST
Topics : टक्कर ट्रक पुलिस वैन महाराष्ट्र मौत यवतमाल राजमार्ग पुलिस
No related posts found.