Maharashtra : 40 लाख रुपये का गुटखा जब्त, एक युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 40 लाख रुपये का गुटखा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 December 2023, 8:21 PM IST
google-preferred

ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 40 लाख रुपये का गुटखा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में गुटखे का निर्माण और बिक्री दोनों प्रतिबंधित है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निरीक्षक डी.टी. सोंके ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को गणेशपुरी थाना क्षेत्र में एक टेम्पो को रोका और भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित वस्तु को ले जा रहे 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया और मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि टेम्पो को भी जब्त कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।

 

No related posts found.