हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार व्यापक पहुंच के उद्देश्य से दूध उत्पादकों को दी जाने वाली सब्सिडी के लिए पहले से स्वीकृत व्यवस्था को संशोधित करेगी। राज्य के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नागपुर में राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विखे पाटिल ने 20 दिसंबर को कहा था कि सरकार राज्य में दूध उत्पादकों को पांच रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बुधवार को सब्सिडी के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, “हम उस व्यवस्था को संशोधित कर रहे हैं ताकि हम राज्य में अधिक दूध उत्पादक किसानों को इसके दायरे में ला सकें। इसमें कुछ समय लगेगा।”
Published : 4 January 2024, 1:38 PM IST
Topics : दूध उत्पादक नागपुर महाराष्ट्र मुंबई सब्सिडी सरकार संशोधित
No related posts found.