महाराष्ट्र सरकार ने नौ उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का स्तर उन्नत किया

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को नौ उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का स्तर बढ़ाकर उन्हें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) बना दिया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 June 2023, 6:56 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को नौ उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का स्तर बढ़ाकर उन्हें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) बना दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में आरटीओ की संख्या 15 से बढ़ाकर 24 कर दी गयी है और उप आरटीओ की संख्या 36 से कम होकर 27 रह गयी है।

एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, पिंपरी-चिंचवड, जलगांव, सोलापुर, वसई, अहमदनगर, चंद्रपुर, अकोला, बोरिवली और सातारा में उप आरटीओ को उन्नत कर आरटीओ स्तर का किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र में अब 24 आरटीओ और 27 उप आरटीओ होंगे।

जीआर के अनुसार, राज्य सरकार ने परिवहन आयुक्त को आरटीओ और उप आरटीओ के अधिकार क्षेत्र के लिए लाइसेंस, पंजीकरण और कराधान अधिकारी नियुक्त करने को कहा है।

Published : 
  • 23 June 2023, 6:56 PM IST