हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में झगड़े के दौरान 25 वर्षीय एक युवक ने नशे की हालत में अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात डोंबिवली शहर के पिसावली इलाके में हुई।
मानपाड़ा थाने के निरीक्षक सुरेश मदने ने बताया कि दोनों लोग शराब पी रहे थे, तभी उनमें तीखी बहस हो गई और इसी दौरान आरोपी ने शैलेश शिलवंत (28) पर चाकू से कई वार किए।
उन्होंने बताया कि पीड़ित ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन कुछ दूरी पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
Published : 26 June 2023, 5:44 PM IST
No related posts found.