
मुंबई: शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Polls) के लिए सोमवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट के साथ पार्टी ने अब तक 82 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है।
इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 45 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद 26 तारीख को दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसके एक दिन बाद यानी 27 अक्टूबर को 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की घोषणा की गई।
पार्टी ने एक सीट पर किया बदलाव
पार्टी की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में एक बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, पार्टी ने एक सीट पर उम्मीदवार का बदलाव करते हुए काटोल के उम्मीदवार अनिल देशमुख की जगह अब उनके बेटे सलिल देशमुख को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इन 7 उम्मीदवारों को मिला टिकट
पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट में माण सीट से प्रभारक घार्ग, काटोल से सलील अनिल देशमुख, खानापूर से वैभव पाटिल, वाई से अरुणादेवी पिसाट्ठ, दौंड से रमेश थोराट, पुसद से शरद मैंद और सिंदखेड़ा से संदीप बेडसे को टिकट दिया गया है।
265 सीटों पर हो चुका है ऐलान
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के ऐलान के साथ ही अब महा विकास अघाड़ी ने 288 सीटों में से 265 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में गठबंधन की तरफ से अभी 23 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने बाकी हैं। दूसरी तरफ महायुति गठबंधन ने प्रदेश की 288 सीटों में से अब तक 260 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इन 260 उम्मीदवारों में बीजेपी ने 146, शिवसेना ने 65 और एनसीपी ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
23 नंवबर को आएगा रिजल्ट
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है। जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की घोषणा करते हुए बताया था कि महाराष्ट्र में इस बार 9 करोड़ 63 लाख वोटर्स हैं।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 28 October 2024, 5:48 PM IST
Topics : Candidates List Maharashtra Breaking Maharashtra Election 2024 Maharashtra Election Update Maharashtra News Sharad Pawar NCP Sharad Pawar NCP Fourth List शरद पवार