हिंदी
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक शहर में कहासुनी के बाद 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर के कामतवाडे इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हुई।
उन्होंने बताया कि पीड़ित सदाशिव दामू निकम (55) और उसका भाई हरि पड़ोसी थे। दोनों के बीत कहासुनी हुई और आरोपी ने डंडे से पीड़ित पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को जिले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को हत्या के आरोप में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
Published : 5 May 2023, 5:34 PM IST
No related posts found.