हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बृहस्पतिवार को गोवा से मुंबई आ रही एक निजी बस एक पुल पर चालक की गलती के कारण सड़क से उतरकर नदी के किनारे चली गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
उन्होंने बताया कि घटना सुबह साहूवाड़ी इलाके की है। उस समय बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि बस चालक हृषिकेश जगदीश भट्ट (23) ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से उतरकर नदी के किनारे पर चली गई।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
Published : 9 November 2023, 4:23 PM IST
No related posts found.