हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से एक फैक्टरी जलकर नष्ट हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में एक पैकेजिंग इकाई में आग लग गयी लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक तलोजा दमकल केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन कर्मी और आसपास के अन्य दमकल केंद्रों के कर्मी मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि इस आग की वजह से फैक्टरी जलकर नष्ट हो गयी। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
Published : 29 December 2023, 11:10 AM IST
Topics : आग लगने औद्योगिक क्षेत्र जलकर ठाणे नष्ट फैक्टरी महाराष्ट्र
No related posts found.