
महराजगंज: वर्ष 2021/22 में जनपद कोतवाली के कोतवाल रहे मनीष सिंह यादव का 18 जून को दिल्ली के एक हास्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मनीष सिंह यादव बलिया जनपद के मूल निवासी थे। लंबे समय से यह बनारस में निवास करते थे।
महराजगंज जनपद के घुघली, फरेंदा, पनियरा, कोल्हुई, सदर कोतवाल के रूप में अपना सेवा दे चुके है। इनकी वर्तमान तैनाती देवरिया जानिए के डीसीआरबी में थी। यह पिछले कुछ वर्षो से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के अपोलो हास्पिटल में कल इलाज दौरान उनका निधन हो गया।
Published : 19 June 2024, 9:25 AM IST