हिंदी
महराजगंज: नगर के अमरूतिया कस्बे का रहने वाला एक 18 वर्षीय युवक कल दोपहर में उफनाती बलिया नाले में गिर गया। जिसकी दूसरे दिन भी खोजबीन जारी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद महराजगंज के अशोक नगर मोहल्ला वार्ड नंबर 5 का रहने वाला विनीत मद्धेशिया पुत्र हरीद्वारा मद्धेशिया उम्र लगभग 18 वर्ष कल यानी शनिवार को दोपहर लगभग 1 बजे मिया मस्जिद के पास नाले में लोहे के बने आर्डिनरी पुल पार कर रहा था।
तभी फिसल कर गिर आया। उफनाती बलिया नाले में कल से ही खोजबीन जारी है। रविवार को गोताखोरो द्वारा तलाश जारी है।
Published : 29 September 2024, 5:19 PM IST
Topics : Ballia drain NDRF search Young Man उफनाती एनडीआरएफ गर पालिका परिषद बलिया नाले महराजगंज युवक