
महराजगंज: सदर कोतवाली के चिउरह निवासी लक्ष्मण का शव सिन्दुरिया से बागापर रोड पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मण बाइक से अपने ससुराल के लिए निकला था। अभी युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: बदमाशों ने की चौकीदार की हत्या, पत्नी घायल
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: भैंस ने दिया दो मुंह और आठ पैर वाले बच्चे को जन्म, उमड़ी भीड़
बताया जा रहा है कि मृतक एक प्राइवेट डॉक्टर का ड्राइवर था।
Published : 13 November 2017, 12:14 PM IST
Topics : चिउरह जांच पड़ताल पुलिस बागापर रोड महराजगंज शव सदर कोतवाली सिन्दुरिया