हिंदी
महराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र के बरवाकला गांव में ईट भट्ठे पर अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार की लाठी-डंडो से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने चौकीदार की पत्नी को भी मारकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चौकीदार की घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब घटना के कारणों को तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक ईंट भट्टे पर चौकीदारी कर रहे बुर्जुर्ग दपंति पर रात में सोते वक्त अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। इस हमले में चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल दो गयी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना के खुलासे के लिए 6 टीमें गठित कर दी है और इस निर्मम हत्या को जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही है।
Published : 24 October 2017, 5:14 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश घायल चौकीदार बदमाश बरवाकला गांव महराजगंज हत्या
No related posts found.