हिंदी
महराजगंज: चेहरी के त्रिमुहानी पुल से एक महिला आज दोपहर नदी में कूद गई है। तेज बहाव होने के कारण महिला नदी की तेज धराओं में बहती देखी गई। महिला को बहता देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पर पहुंचे गोताखोर नदी में महिला की खोजबीन में जुटे गये। अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक महिला का कुछ पता न चल सका।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास एक अज्ञात महिला पहले पुल के ऊपर चढ़ी और वहां से नदी में कूद गई है। काफी खोजबीन करने के बाद महिला नही मिल सकी है।
खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं लगाया जा सका है। गोताखोर नदी में जाल फेककर महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। अभी तक यह भी पता नहीं चला कि आखिर वो महिला थी कौन? और वह नदी में कूदी क्यों?
Published : 23 August 2021, 5:37 PM IST
No related posts found.