हिंदी
सिसवा बाजार(महराजगंज) नगर पालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर 18 लक्ष्मीबाई नगर मे रविवार की सुबह एक कमरे में महिला का शव पंखे मे लटकती मिली। परिजनों ने आनन–फानन मे सिसवा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वार्ड नम्बर 18 लक्ष्मीबाई नगर निवासी पप्पू श्रीवास्तव की 26 वर्षीय पत्नी सोनम रविवार की सुबह अपने घऱ के दूसरी मंजिल के कमरे के अंदर पंखे से लटकती मिली।मृतका के पति घटना के समय गांव मे दूध लेने गए थे।
बुजुर्ग ससुर सुरेंद्र अपने घऱ मे नीचे वाले कमरे थे। गांव से जब पति दूध लेकर घऱ लौटा और पत्नी को आवाज़ दी तो पत्नी ने कोई जबाब नही दिया। जिसके बाद वह कमरे मे गया तो पत्नी को पंखे से लटकता देख दंग रह गया।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मौके पर मृतका के मायके वाले पहुंच गये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इस संदर्भ मे कोठीभार थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। तहरीर मिलने व रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
Published : 27 November 2023, 9:54 AM IST
No related posts found.