हिंदी
फरेन्दा(महराजगंज): फरेन्दा थाना क्षेत्र के तिलकहना में एक विधवा महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला के नाक से खून निकल रहा था। पूनम पत्नी दुर्गेश का शव पुलिस ने उसके कमरे से बरामद किया। पूनम के जीजा अंगद यादव की सूचना पर मायके के भी लोग मौके पर पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
बता दें कि मृतका का मायका पीपीगंज के राजाबारी जसवाल में है। उसकी शादी साल 2007 में हुई थी। मृतका के पति का भी स्वर्गवास हो चुका है। मृतका के सुसराल वालें उससे दहेज मांगते थे और न देनें पर उसकी हत्या की भी बात कही थी। मृतका के तहरीर पर ससुराल वालों पर दहेज मांगने व हत्या करने की कोशिश को लेकर मुकदमा चल रहा था। लगभग पांच महीने पहले लोगों ने आपस में सुलह समझौता भी कर लिया था।
महिला की हत्या के बाद उसके मायके के लोगों ने थाने में तहरीर दे दी है। इस बारे में डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए फरेन्दा सीओ अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Published : 12 November 2020, 1:58 PM IST
No related posts found.