हिंदी
महराजगंज: जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। पाकिस्तान के इस कायराने हरकत से हर कोई आक्रोशित है और इसका बदला भी चाहता है। इस आतंकी हमले में शहीद हुए महराजगंज के बहादुर लाल पंकज त्रिपाठी के परिवारजनों को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी व जिलामंत्री सत्योंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में आठ विकास क्षेत्रों के शिक्षकों ने कल्याण राशि देकर सहयोग प्रदान किया।
विकास खण्डों की सूची
1. नौतनवां 289100रू०
2. फरेंदा 79900रू०
3. सिसवा 75600रू०
4. लक्ष्मीपुर 55000रू०
5. बृजमनगंज 50000रू०
6. मिठौरा 37600रू०
7. घुघली19050रू०
8. धानी 13750रु०
इन आठ विकास खण्डों से शहीद पंकज त्रिपाठी के परिवार को कुल 620000 रुपये कल्याण सहयोग राशि दिए गए।
Published : 25 February 2019, 1:38 PM IST
No related posts found.