हिंदी
सिसवा बाजार(महराजगंज): आज विश्वभर में क्रिसमस पर्व की धूम है। इसी कड़ी में ईसाई समुदाय के लोगों ने सिसवा के सेंट एंड्रयूज चर्च में हर्षोल्लास के साथ इसे मनाया।

इस दौरान लोगों ने आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और एक दूसरे को बधाई दी। बता दें कि क्रिसमस डे के अवसर पर सिसवा कस्बे के बिंदवालिया में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में शुक्रवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

चर्च के पादरी आदम योहन्ना व समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के बताये सतमार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू गौतम, राहुल, कुंदन, सुजीत, गिरजेश, कोमल सीमेन, एलेक्स राज, आरबी दास, सलीम राज, गणेश, रीमा, दिनेश, प्रतिभा, रानू, बिजेंद्र,पीयूष, गुड़िया, काजल, निधि, हिमानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Published : 25 December 2020, 6:26 PM IST
Topics : ईसा मसीह ईसाई समुदाय क्रिसमस धूमधाम महराजगंज हर्षोल्लास
No related posts found.