हिंदी
पुरंदरपुर(महराजगंज): पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के धुसवा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां छत की शटरिंग खोलते वक्त दीवार गिरने से बगल में खेल रहे चार वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। इसके साथ ही दो मजदूर भी घायल हो गए है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवावदाता को मिली जानकारी के मुताबिक धुसवा निवासी फूलचंद शर्मा के यहां गुरुवार को छत का शटरिंग खोलने का कार्य चल रहा था। इस दौरान छज्जा खोलते वक़्त दीवार गिर गई, जिसकी वजह से बगल में खेल रहे फूलचंद शर्मा का नाती दुर्गेश इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसस हादसे में दो मजदूर भी घायल हो गए।
बता दे कि चार वर्षीय मासूम दुर्गेश, फूलचंद शर्मा के लड़की का पुत्र था, जो नेपाल में रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अपने नाना के घर आया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।
Published : 25 December 2020, 12:52 PM IST
No related posts found.