
महराजगंज: निचलौल के एसडीएम और कोठीभार के थानेदार द्वारा बालू कारोबरियों से अवैध वसूली को लेकर आज भयानक हंगामा मच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कोठीभार थाने के एक घाट पर बालू व्यवसायी द्वारा बालू ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर लाया जा रहा था तभी पीस कमेटी की बैठक में आये एसडीएम निचलौल और एसओ कोठीभार द्वारा बालू व्यवसाइयों के पास से बालू की रायल्टी के कागज मांगे गये, इसी के बाद बालू व्यवसाइयों द्वारा जबरदस्त हंगामा किया गया।
मौके पर पुलिस ने किसी तरह मामले को मैनेज कर एसडीएम को बचाया।
खनन अधिकारी ने कहा- मैं खुद परेशान हूँ
इस मामले में खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह से जब डाइनामाइट न्यूज़ ने जब बात की तो उनका कहना था कि मेरे पास दो जिला महराजगंज और कुशीनगर का चार्ज है, मैं खुद परेशान हूँ, हमें इसकी जानकारी नही है।
एसडीएम को फोन उठाने की नहीं है फुर्सत
इस मामले में जब डाइनामाइट न्यूज़ ने एसडीएम निचलौल राम सजीवन मौर्य से बात करनी चाही तो उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया।
Published : 21 March 2021, 7:57 PM IST
Topics : illegal recovery Maharajganj SHO SDM अवैध वसूली एसडीएम थानेदार पुलिस बालू व्यापारी महराजगंज हंगामा