
कोल्हुई (महराजगंज): जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्रामसभा कम्हरिया निवासी प्रतिभैशाली युवा आत्रेय मिश्र ने यूपी पीसीएस 2018 में 24वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनने का अपना सपना पूरा किया। आत्रेय अब हजारों युवाओं का आदर्श बन गये हैं। UP PCS-2018 में चयन के बाद घर लौटे आत्रेय ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत की और अपनी सफलता के राज के साझा किया।
यूपी पीसीएस में सफलता पाने के बाद आत्रेय मिश्र का घर पहुंचने पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।
डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में आत्रेय मिश्र ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा महराजगंज जिले के नौतनवा में स्थित होली क्रॉस स्कूल से ग्रहण हुई। उसके लखनऊ के सिटी मोंटेंसरी स्कूल से उन्होंने इंटरमीडिएट किया। बीटेक करने के बाद प्राइवेट कंपनी जॉब शुरू करने के साथ ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उनका मन इस नौकरी में ज्यादा नहीं लगा, जिस कारण वह सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिये दिल्ली चले गए।
दिल्ली जाने के बाद आत्रेय पूरे मनोयोग से पीसीएस की तैयारी में जुट गए। पहली ही प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा पास की एसडीएम का पद प्राप्त किया।
आत्रेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अपने माता पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया।
डाइनामाइट न्यूज के एक सवाल का जबाव देते उन्होंने बताया कि हमेशा पॉजिटिव सोचें और अच्छे लोगों के साथ रहें। इससे तैयारी करने में मनोबल बढ़ता है। उन्होंने बताया कि संघर्ष और मेहनत से ही सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती है।
एसडीएम पद के लिये चयनित आत्रेय के स्वागत के लिये फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह साथ नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पाण्डेय, ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा, सभासद संजय जायसवाल, रवि सिंह, हृदय उपाध्याय, मधुर सिंह, मुन्ने दुबे, जितेंद्र सिंह सोलंकी, पट्टू जायसवाल, प्रदीप पाण्डेय, अरुण राय, विकास उपाध्याय, विशम्भर मिश्रा समेत कई लोग यहां पहुंचे और उन्होंने आत्रेय मिश्रा को शुभकामनाएं दी।
आत्रेय की इस उपलब्धि पर उनका फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
Published : 14 September 2020, 4:01 PM IST
Topics : atrey mishra Maharajganj UP PCS 2018 आत्रेय मिश्र इंटरव्यू महराजगंज यूपी पीसीएस सिविल सेेवा परीक्षा