हिंदी
महराजगंज: नये साल के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महराजगंज जनपद को खास तोहफा दिये जाने का ऐलान किया गया। जिले में महिला सुरक्षा और अपराधों पर नियंत्रण के लिये सरकार द्वारा एक नया पुलिस थाना स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिले की मौजूदा सिंदुरिया पुलिस चौकी को नया थाना बनाया जायेगा।

सिंदुरिया पुलिस चौकी को थाने के रूप में निर्माण करने के लिये जमीन की खोज भी शुरू कर दी गयी है। नये थाने के निर्माण के लिये जब तक उचित जमीन नहीं मिलती और नया थाना नहीं बन जाता, तब तक पुलिस चौकी से ही नये सिंदुरिया थाने का संचालन होगा। इसी चौकी में फिलहाल सभी तरह की सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।
नये थाने के संचालन के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी है। जरूरी इंफ्रास्ट्रकटर और स्टाफ की व्यवस्थाएं भी की जा रही है।
स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी नये थाने का तोहफा मिलने पर खुशी जतायी है।
Published : 1 January 2021, 1:30 PM IST
No related posts found.