Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: ओम प्रकाश राजभर ने कहा-शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का योगी फार्मूला रहा सफल

महराजगंज के जनपद मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के डॉक बंगले में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का योगी फार्मूला सफल रहा और 6712 शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया गया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: ओम प्रकाश राजभर ने कहा-शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का योगी फार्मूला रहा सफल

महराजगंज: भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जनपद मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के डॉक बंगले में कहा कि 72 वर्षो से देश व प्रदेश खोखला हो गया है फिर 15 माह के अल्पकाल में प्रदेश की स्थिति पूर्णतया ठीक नही की जा सकती फिर भी बदलाव हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। धीरे धीरे परिवर्तन भी दिखना शुरू हो गया है।

रोजगार पर बोले राजभर

ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का योगी फार्मूला सफल रहा और 6712 शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा O लेवल, CCC के जरिये करीब 2 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

आर्थिक आधार पर आरक्षण की बहस

भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी 15 वर्षो से सर्वेक्षण करा कर हर जाति वर्ग के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात करती है आगे भी करती रहेगी।
 

Exit mobile version