Site icon Hindi Dynamite News

317, सिसवा विधानसभा के चुनाव प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने ज़िला मुख्यालय में डाला डेरा, मतगणना केंद्र की कड़ी निगरानी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 317, सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने ज़िला मुख्यालय परिसर में डेरा डाला हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
317, सिसवा विधानसभा के चुनाव प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने ज़िला मुख्यालय में डाला डेरा, मतगणना केंद्र की कड़ी निगरानी

महराजगंज: यूपी विधानसभा चुनाव के लिये कल 10 मार्च को होने वाली वोटों की गिनती होनी से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आशंका जतायी थी और पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना समेत स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की विशेष निगरानी करने को कहा था। अखिलेश यादव के इन्हीं निर्देशों निर्देश पर 317, सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह ने ज़िला मुख्यालय परिसर में डेरा डाला हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मतगणना केंद्र पर  बड़ी संख्या में मौजूद है।

मतगणना केंद्र का जायजा लेते सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह, साथ में विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव

महराजगंज की 317, सिसवा विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी है। सपाइयों का दावा है कि इस सीट पर सुशील कुमार टिबड़ेवाल का सियासी पलड़ा भारी है। 317, सिसवा विधानसभा सीट समेत महराजंगज जनपद की पांचों सीटों पर गत 3 मार्च को वोटिंग हुई थी। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीनों को जिला मुख्यालय में बनाये गये स्ट्राम रूम में रखा गया है। 

सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचते सपाई

मंगलवार को वाराणसी में पिकअप गाड़ी से ईवीएम मशीनों के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े सवाल खड़े किये और सत्ता पक्ष के इशारों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका भी जतायी। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से ईवीएम की सुरक्षा की अपील की थी। 

पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिये जिला मुख्यालय पहुंचे सपाई

अखिलेश यादव के इन्हीं निर्देशों पर आज सिसवा विधानसभा के चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं संग जिला मुख्यालय पहुंचे। सपाइयों ने ईवीएम मशीनों की रखवाली के लिये यहां सुनील सिंह के नेतृत्व में डेरा डाल दिया है। सपाइयों का कहना है कि वे यहां से सकुशल मतगणना के बाद ही हटेंगे। यहां मतगणना केंद्र के बाहर पर बड़ी संख्या में सपाई जुटे हुए हैं।

 यूपी विधानसभा के चुनाव के लिये कल 10 मार्च को होने वाली मतगणना में धांधली की आशंका से सपा कार्यकर्ताओं ने बीती रात उत्तर प्रदेश में  कई जगहों पर ईवीएम की पहरेदारी की और ढ़ोल-मंजीरे बजाकर भजन-कीर्तन किया। 

Exit mobile version