हिंदी
महराजगंज: गोरखपुर-सोनौली अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग के बीच कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर अनियंत्रित बोलेरों और बाइक सवार की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरन्त बाद बोलेरों चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कोल्हुई पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को थाने ले गई।
कोल्हुई थानेदार ने बताया कि मृतक की पहचान कोल्हुई थाने के अंतर्गत ग्राम सभा लालपुर निवासी के रूप में की गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published : 20 April 2019, 1:09 PM IST
Topics : गोरखपुर सोनौली थाना कोल्हुई बाइक सवार बोलेरो महराजगंज
No related posts found.