
नौतनवा (महराजगंज): परसामलिक थाना क्षेत्र के नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर खुले में रखा ट्रांसफॉर्मर जानलेवा हो गया है। शनिवार को ट्रांसफॉर्मर के करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परसामलिक थाना क्षेत्र के रहने वाले इंद्रजीत यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि उन्होंने हर दिन की तरह ही शनिवार तड़के सुबह में अपनी गाय को चरने के लिए छोड़ दिया था। चरते-चरते गाय नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग के किनारे पहुंच गई, जहां खुले में ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ था। ट्रांसफॉर्मर के पास जाते ही गाय करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इसके कुछ बाद ही इंद्रजीत की मां गाय को खोजते हुए वहां पहुंची और वो करंट की चपेट में आ गई। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग महिला को बचा लिया और अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Published : 1 July 2023, 6:32 PM IST
Topics : Maharajganj transformer करंट जानलेवा ट्रांसफॉर्मर नौतनवा महराजगंज