हिंदी
सिसवा (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरारी के छावनी टोला में शेर के कोहराम से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। शेर ने यहां एक बछड़े को अपना निवाला बना दिया। खेतों में शेर के पंजों के निशान दूर-दूर तक साफ दिखाई दे रहे है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शेर को पकड़ने की गुहार लगायी है। वन विभाग ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खेसरारी के छावनी टोला के गेड़हरुआ टोला के पास स्थित जंगलों से भटककर एक शेर के गांव के आसपास मौजूद खेतों तक आने के निशान मिले है। इसके बाद से लोगों में काफी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

इसी टोले के उत्तर दिशा में कटवासी के पास कई लोगों ने केले की खेती की हुई है। यह स्थान गेड़हरुआ जंगल के पास स्थित है, शुक्रवार के दिन में महेश सिंह, मुल्लू चौधरी, ओम प्रकास, धनश्याम, गुड्डू, भुख्खल साहनी, राम धनी, इस्लाम सहित कई लोगों ने अयोध्या नाम के ब्यक्ति के खेत में एक बछड़े का शव देखा। बछड़े का शव शेर द्वारा बुरी तरह से काट कर खाया गया था। खेतों में दूर-दूर तक दर्जनों जगह शेर के पंजे के निशान पड़े देख लोगों के होश उड़ गए। टोले पर दहशत का माहौल व्याप्त है।
लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है और जरूरी कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध में रेंजर अशोक चंद्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। विभागीय टीम भेजी जायेगी और उचित कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आसंका जतायी कि हो सकता है जंगल से भटककर आ गया
Published : 16 March 2018, 7:41 PM IST
No related posts found.
No related posts found.