हिंदी
महराजगंज: सिसवा कस्बे के गोपाल नगर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह तेज गति से टल रहा गन्ना से लदा ट्रेक्टर एक घर से जा टकराया। इसके बाद मकान का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। ट्रेक्टर के घर से टकारने के कारण लोगों में भय का माहौल व्यापत हो गया।
घटना के बारे ग्रामीणों का कहना है कि गुरूवार सुबह एक गन्ना लदा ट्रेक्टर चीनी मिल सिसवा जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में ट्रेक्टर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। यह अनियंत्रित ट्रक्टर गोपाल नगर मोहल्ला स्थित गिरजा देवी के मकान में से टकरा गया, जिससे मकान का आधे से ज्यादा हिसा क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जाता है कि इस हादसे के पीछे ट्रेक्टर का ओवरलोडेड और तेज गति होना बड़ा कारण रहा।
Published : 18 January 2018, 2:22 PM IST
Topics : क्षतिग्रस्त गोपाल नगर ट्राली ट्रेक्टर ड्राइवर महराजगंज सिसवा
No related posts found.