हिंदी
महराजगंज: जनपद दौरे पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान अस्पताल में व्याप्त गन्दगी और तमाम तरह की लापरवाही को देख वे नाराज हो गईं।
महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने आज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कई लापरवाहियां भी उजागर हुई। अस्पताल में फैली गंदगी और मरीजों को हो रही असुविधाओं को देखकर वह नाराज हो गई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी कड़ी नाराजगी जताई।
इस मौके पर अर्चना चंद्रा सभी संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने मरीजों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
Published : 17 February 2021, 4:28 PM IST
No related posts found.