हिंदी
सोनौली (महराजगंज): जनपद के पुलिस महकमे से एक दुखद खबर है। सोनौली चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज रितेश राय का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर है। रितेश राय का निधन शनिवार को लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले इनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए महराजगंज के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 9 तारीख की रात में डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रितेश राय आजमगढ़ जिले के निवासी थे। इनकी तैनाती महराजगंज जिले के भारत नेपाल सीमा के सोनौली चौकी पर थी।
Published : 12 June 2021, 6:08 PM IST
No related posts found.