हिंदी
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में जनपद के दो पुलिस कर्मी घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है, फिलहाल उनका इलाज जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पनियारा थाना क्षेत्र के मुजुरी पुलिस चौकी के दो दीवान हरेंद्र सिंह व उमेन्द्र कुमार किसी काम से गोरखपुर जा रहें थे। टिकारिया से आगे मलंग स्थान उनकी गाड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। इस हादसे में दोनों दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों पुलिस कर्मियों को अपने निजी साधन से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।
Published : 17 November 2022, 4:11 PM IST
Topics : अस्पताल गोरखपुर घायल पनियरा थाना पुलिस कर्मी महराजगंज सड़क हादसा
No related posts found.