हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में एक व्यक्ति के घर में जहरीला सांप निकल आया था। सपेरे को वहां सांप निकलवाने के लिए बुलवाया गया। सांप को घर से निकालकर सपेरा उसे गांव से दूर सीवान में छोड़ने के लिए ले गया था। उसी दौरान सांप ने सपेरे को ही डंस लिया। जहरीले सांप के दंश के कुछ समय बाद सपेरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार कौशल नाम के सपेरा को सांप निकालने के लिए बुलाया गया था। सांप को निकालकर बड़ी कठिनाई से एक बोरी में बंद करके कौशल उसे सिवान में छोड़ने जा रहा था। गांव के बाहर सिवान में छोड़ते समय सपेरा कौशल को सांप ने डस लिया।
सर्पदंश के कारण सपेरे की हालत गंभीर हो गयी थी, जिसे जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था। सपेरे को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल महराजगंज रैफर कर दिया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान सपेरे की मौत हो गई है।
Published : 25 October 2020, 4:48 PM IST
Topics : अस्पताल बृजमनगंज थाना महराजगंज मिश्रौलिया गांव मौत सपेरा सर्पदंश सांप
No related posts found.