महराजगंज: सिसवा चीनी मिल में पर्ची विरतण को लेकर बड़ा घोटाला.. किसानो में भारी आक्रोश

महराजगंज के सिसवा स्थित चीनी मिल में गन्ना किसानो ने पर्ची वितरण में बड़ा घोटाला करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 January 2019, 5:39 PM IST

महराजगंज: चीनी मिल सिसवा में गन्ना किसानों को पर्ची वितरण को लेकर के बड़ा घोटाला किया जा रहा है, जिसके कारण किसानों में भारी आक्रोश है।

यह भी पढें: महराजगंज: एसएसबी ने 113 बोरी कनाडियन मटर के साथ में एक को दबोचा 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार इस समय छठवां पक्ष की गन्ना आपूर्ति के लिए किसानो को पर्ची दी जा रही है, लेकिन  कुछ लोगों को सातवें, आठवें, नौवें-दसवें पक्ष के अन्य कालम की दर्जनों की संख्या में पर्ची वितरण कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: दहेज हत्यारोपी एसएसबी जवान चढ़ा पनियरा पुलिस के हत्थे 

यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब सहकारी गन्ना समिति के उपाध्यक्ष ने समिति पर वितरण के लिए जा रही इन पर्चियों को देखा। उन्होंने बताया कि एक-एक व्यक्ति के नाम से चार-चार पर्चियां दसवें पक्ष तक जारी कर दी गयी है। इसके आलावा सातवें, आठवें, नौ वें पक्षो की भी पर्चियां जारी कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में पारिवारिक कलह से तंग आकर युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

इस सम्बन्ध में गन्ना समिति उपाध्यक्ष ने बताया कि इस चीनी मिल समिति के कुछ अधिकारी सहित अन्य लोग बन्द कराने की फिराक में है। किसान पर्ची के लिए भटक रहा है और केन युनियन और उप गन्ना आयुक्त कार्यालय बाहरी क्षेत्र के पर्ची काटने पर आमादा है। इस पर  कार्यवाही होनी चाहिए। इस सम्बन्ध में गन्ना आयुक्त को फैक्स कर मामले की जानकारी दी गयी है और दोषी लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की गयी है।
 

Published : 
  • 17 January 2019, 5:39 PM IST

No related posts found.