महराजगंज: सिसवा चेयरमैन के पति की गुंडागर्दी, झंडारोहण के बाद की फायरिंग

जिले के सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगदीश जायसवाल अक्सर अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण के तत्काल बाद उन्होंने सरेआम फायरिंग की जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। पुलिस ने इस मामले पर रहस्यमय चुप्पी साध रखी है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 16 August 2018, 6:07 PM IST
google-preferred

महराजगंज: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसवा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ध्वजा रोहण के बाद उस समय अफरा तफरी मच गयी जब नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी देवी जायसवाल के पति व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जायसवाल ने रिवाल्वर निकालकर कर एक के बाद कई फायरिंग कर डाली। 

 

 

कल 15 अगस्त पर नगर पंचायत सिसवा कार्यालय परिसर में लोगों की मौजूदगी में चेयरमैन रागिनी जायसवाल ने झंडारोहण किया। इसके बाद अचानक रागिनी जायसवाल के पति व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जायसवाल ने अपनी रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग कर डाली। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सुप्रीम कोर्ट ने किसी प्रकार की हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का इस प्रकार का कृत्य लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फायरिंग के समय अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत कर्मचारी, दर्जनों व्यापारी तथा नगर पंचायत के कई सभासद मौजूद रहे। 

इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है।

Published : 
  • 16 August 2018, 6:07 PM IST

Related News

No related posts found.